![]() |
बच्चों की सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला
तेज गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। छोटे बच्चों पर गर्मी का असर ज्यादा पड़ता है, इसलिए उन्हें स्कूल आने से फिलहाल राहत दी गई है। यह आदेश सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों पर लागू किया गया है।
कई जिलों में छुट्टी, कुछ जगह बदला समय
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में या तो स्कूल पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं या फिर उनका समय बदलकर सुबह जल्दी कर दिया गया है। खासकर छोटे बच्चों (नर्सरी से 8वीं तक) को ज्यादा राहत दी गई है।
भोपाल जैसे शहरों में भी इसी तरह का फैसला लिया गया है, जहां नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं।
45°C तक पहुंचा तापमान
राज्य के कई जिलों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। साथ ही कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।
