बैतूल - 8 नवम्बर बैतूल में एक बार फिर लोकायुक्त पुलिस ने एक रिश्वतखोर अधिकारी को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रँगे हाथ गिरफ्तार किया है। अबके यह कार्रवाई कलेक्टर दफ्तर में मौजूद जिला अंत्यव्यवसायी की शाखा में की गई है।जहां एक फील्ड आफिसर लोन लेने वाले युवक से सब्सिडी जारी करने के लिए ढाई हजार की रिश्वत मांग रहा था।
मुलताई निवासी पीड़ित युवक आशीष पाटिल के मुताबिक पिछले साल उसका पोल्ट्री फार्म के लिए आठ लाख का लोन स्वीकृत हुआ था। जिसकी 25 हजार रुपये की सब्सिडी उसके।लोन खाते में डाली जानी थी।जिसके लिए अंत्यव्यवसायी समिति का फील्ड आफिसर उमेश जैन दस परसेंट के हिसाब से ढाई हजार की रिश्वत मांग रहा था।जिसकी उसने लोकायुक्त को कल ही शिकायत की थी।जिस पर लोकायुक्त ने वाइस रिकॉर्डर की तस्दीक के बाद आज कलेक्टोरेट पहुचकर फील्ड आफिसर उमेश जैन को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा।
यह भी पढ़े ......
आप को बता दे कि लोकायुक्त पुलिस ने कल गुरुवॉर को है भैसदेही एसडीओपी एमएस बड़गुर्जर के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है।जबकि पिछले 23 अक्टूबर को उपयंत्री केके गुप्ता को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया था।
keywords- Today-betul-news