![]() |
LPG Booking Rules: अब बुकिंग के बीच बढ़ा अंतर
नए नियमों के अनुसार अब LPG सिलेंडर बुकिंग का गैप बढ़ा दिया गया है:
- शहरी क्षेत्रों में: 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन
- ग्रामीण क्षेत्रों में: अधिकतम 45 दिन
अगर कोई उपभोक्ता तय समय से पहले गैस बुक करता है, तो सिस्टम अपने आप बुकिंग ब्लॉक कर देगा।
OTP आधारित डिलीवरी अब अनिवार्य
अब LPG सिलेंडर की डिलीवरी के लिए OTP (Delivery Authentication Code - DAC) जरूरी कर दिया गया है।
- बुकिंग के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा
- डिलीवरी के समय OTP बताना अनिवार्य होगा
- बिना OTP के सिलेंडर नहीं मिलेगा
सरकार के अनुसार यह सिस्टम पहले ही 94.5% डिलीवरी में लागू हो चुका है और इससे गैस चोरी और डायवर्जन पर रोक लगेगी।
LPG Price Update: कीमतों में बढ़ोतरी संभव
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हालात जैसे US-Israel-Iran conflict के कारण LPG की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है:
- 14.2 kg घरेलू सिलेंडर: ₹60 तक महंगा
- 19 kg कमर्शियल सिलेंडर: कई बार कीमत बढ़ी
1 मई से फिर से कीमतों में बदलाव होने की संभावना है।
Aadhaar eKYC जरूरी (Ujjwala Scheme)
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लाभार्थियों के लिए:
- Aadhaar आधारित eKYC अनिवार्य
- जिन लोगों ने अभी तक eKYC नहीं कराया है, उन्हें जल्द पूरा करना होगा
यह नियम सिर्फ उन्हीं पर लागू होगा जिन्होंने पहले eKYC नहीं कराया है।
LPG Supply Update: अमेरिका से आएगा अतिरिक्त गैस
भारत में LPG की बढ़ती मांग को देखते हुए:
- रोजाना जरूरत: 80,000 टन LPG
- घरेलू उत्पादन: 46,000 टन
- बाकी गैस अमेरिका से आयात की जा रही है
जून-जुलाई तक अतिरिक्त सप्लाई आने की उम्मीद है।
