भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने Paytm Payments Bank Limited का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। एक आधिकारिक बयान में RBI ने स्पष्ट किया कि बैंक को तुरंत प्रभाव से किसी भी तरह का बैंकिंग कारोबार करने की अनुमति नहीं होगी।
हालांकि RBI ने यह भी भरोसा दिलाया है कि Paytm Payments Bank के पास पर्याप्त लिक्विडिटी मौजूद है, जिससे वह अपने सभी ग्राहकों की जमा राशि (डिपॉजिट) का पूरा भुगतान कर सकता है, जब बैंक अपने संचालन को बंद करेगा।
Also read :
RBI के अनुसार यह कार्रवाई पहले दिए गए निर्देशों के पालन न करने के बाद की गई है। मार्च 2022 में बैंक को नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया गया था। इसके बाद 2024 की शुरुआत में और कड़े प्रतिबंध लगाए गए, जिनमें मौजूदा खातों में नई जमा, क्रेडिट और टॉप-अप जैसी सेवाओं पर रोक शामिल थी।