दोस्तों, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के अपने दूसरे दिन के कलेक्शंस भी अपडेट होकर आ चुके हैं। और दोस्तों, यह फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर आज अपने दूसरे दिन भी ऐतिहासिक कमाई कर रही है, और उन सभी हेटर्स की बोलती बंद कर रही है जो कि इस फिल्म को फ्लॉप बता रहे थे। लेकिन दोस्तों, इस फिल्म का आज अपने दूसरे दिन का हिंदी मार्केट से कलेक्शन कितना आ रहा है?

अब तक के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस के बारे में जानेंगे, दोस्तों कि 'मिर्जापुर' अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपए तक की ओपनिंग ले सकती है। हमें अपनी राय जरूर बताइएगा कि आपको इन फिल्मों में कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद आई। चलिए, शुरुआत करते हैं।

तो दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते रिलीज़ हुई फिल्म 'टॉक्सिक' एक मॉन्स्टर वर्ल्ड ड्रामा फिल्म है, जिसके लीड में आपको रॉकिंग स्टार यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी नजर आने वाली हैं। लगभग 650 से 7700 करोड़ के बजट से बनने वाली दोस्तों, 'टॉक्सिक' को ऑल ओवर इंडिया में 9000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था। जहां पर इस फिल्म को अपने पहले ही दिन ऑडियंस की तरफ से आउटस्टैंडिंग रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आया।

प्रभास के बाद दोस्तों, यश बॉलीवुड में इकलौते ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी फिल्मों ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हिंदी भाषा में लगातार दो फिल्मों में ₹50 करोड़ से बड़ी ओपनिंग दी है। हालांकि दोस्तों, प्रभास की भी सिर्फ 'बाहुबली 2' को छोड़ दिया जाए, तो किसी फिल्म ने ₹50 करोड़ की ओपनिंग हिंदी में नहीं दी है। लेकिन दोस्तों, यहां पर यश की दोनों ही फिल्मों ने ₹50 करोड़ से बड़ी ओपनिंग देकर दिखा दिया है कि यश हिंदी मार्केट में सबके चहेते सुपरस्टार हैं।

लेकिन अगर बात की जाए यहां पर इस फिल्म के अब तक के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस के बारे में, तो दोस्तों बताते चलें आपको कि फिल्म 'टॉक्सिक' को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हिंदी मार्केट में अपने पहले दिन ₹56 करोड़ की नेट ओपनिंग मिली है, जो कि एक तरह से बॉलीवुड इतिहास की टॉप फाइव ओपनिंग्स में से एक है। फिल्म ने दोस्तों, हिंदी मार्केट में 'वॉर 2', 'आदिपुरुष', 'बॉर्डर 2', 'गदर 2', 'पठान', 'बाहुबली' सारी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ब्रेक कर दिया। यही नहीं दोस्तों, 'केजीएफ चैप्टर 2' के भी रिकॉर्ड्स को ब्रेक करते हुए यश ने खुद ही की फिल्म के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया।

लेकिन अगर बात की जाए यहां पर इस फिल्म के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस के बारे में, तो दोस्तों बताते चलें आपको कि रॉकिंग स्टार यश की इस फिल्म ने कन्नड़ भाषा में भी अपने पहले दिन इतिहास रचा, और दोस्तों इस फिल्म का अपने पहले ही दिन का ग्रॉस कलेक्शन कन्नड़ भाषा से ₹8 करोड़ का रहा। तेलुगु भाषा में दोस्तों, इस फिल्म ने अपने पहले दिन ₹19 करोड़ कमाए। जबकि दोस्तों, तमिल और मलयालम भाषा को मिलाकर यह फिल्म लगभग ₹10 करोड़ कमाने में कामयाब रही। चारों ही भाषाओं का इस फिल्म का इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस पर जो कलेक्शन था, वो नॉर्मली ₹45 करोड़ का रहा। जिससे कि यह फिल्म नॉर्थ इंडिया और साउथ इंडिया को मिलाकर ₹101 करोड़ से भी बड़ी ओपनिंग लेने में कामयाब रही। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹120 करोड़ का रहा। जबकि दोस्तों, इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से अपने पहले दिन ₹23 करोड़ कमाए, और इस तरह से दोस्तों यह फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ₹143 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग लेने में कामयाब रही। इन ₹143 करोड़ के साथ ही दोस्तों, यश ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को पीछे कर दिया।

लेकिन अगर बात की जाए यहां पर इस फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस के बारे में, उससे पहले जान लेते हैं दोस्तों, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर चल रही फिल्म 'पावर अपर्णा' और 'इरुमुडी' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस। तो दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसी हफ्ते रिलीज होने वाली तेलुगु फिल्म है 'इरुमुडी', जिसके लीड में आपको सुपरस्टार रवि तेजा के साथ-साथ प्रिया और कई सारे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। शिवा निर्वाना के डायरेक्शन में बनने वाली दोस्तों, फिल्म 'इरुमुडी' को ऑडियंस की तरफ से अपने पहले ही दिन से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आया। अपने पहले ही दिन रवि तेजा के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली 'इरुमुडी' ने ₹15 करोड़ 30 लाख कमाए, और दुनियाभर से ₹27 करोड़ कमाए थे। जबकि दोस्तों, इस फिल्म का तीन दिनों में इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस पर जो वीकेंड कलेक्शन था, वो ₹60 करोड़ से ज्यादा का रहा।

लेकिन दोस्तों, किसने सोचा था कि 'टॉक्सिक' के आने के बाद भी 'इरुमुडी' बॉक्स ऑफिस पर रुकेगी नहीं। फिल्म के दोस्तों, अपने वीक डेज में जो कलेक्शंस निकल कर आए हैं ना, वो हिस्टोरिकल रहे, क्योंकि दोस्तों इस फिल्म के शोज भले ही कम कर दिए गए, लेकिन बावजूद इसके दोस्तों, इस फिल्म ने अपने चौथे दिन 12 करोड़ 35 लाख कमाए थे। पांचवें दिन 12 करोड़ 20 लाख कमाए थे। लेकिन कल अपने छठे दिन, 'टॉक्सिक' के रिलीज होने के बावजूद भी यह 10 करोड़ 20 लाख कमाने में कामयाब रही। इस तरह से दोस्तों, यह फिल्म टोटल ₹86 करोड़ की कमाई ऑल इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी थी।

लेकिन अगर बात की जाए आज अपने सातवें दिन की, तो दोस्तों आज एक बार फिर 'इरुमुडी' बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाती हुई नजर आ रही है। आज के भी कलेक्शंस इस फिल्म के ₹11 करोड़ के आंकड़े को छू रहे हैं, और इस फिल्म का इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 97 करोड़ का हो चुका होगा। दोस्तों, बताते चलें आपको कि फिल्म 'इरुमुडी' ने इंडियन ग्रॉस बॉक्स ऑफिस पर भी ₹13 करोड़ कमा लिए हैं। जबकि दोस्तों, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ऑलरेडी रवि तेजा के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी ग्रॉसर बनी है, और फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन ₹138 करोड़ के आंकड़ों को टच कर चुका है। जल्द ही दोस्तों, 'इरुमुडी' दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 150 और ₹200 करोड़ के भी क्लब में शामिल होगी और रवि तेजा के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी ग्रॉसर बनेगी।

बात की जाए दोस्तों यहां पर अब फिल्म 'हनुमान अंश' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस के बारे में, जो कि दोस्तों बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज कर रही है, और आज अपने 21वें दिन इस फिल्म के जो कलेक्शंस हैं, वो एक बार फिर से लगातार ग्रो होते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां दोस्तों, विशाल चतुर्वेदी द्वारा बनाई गई 'हनुमान अंश' बाबा नीम करोली के ऊपर बनाई गई एक बेहतरीन डिवोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसकी लीड में आपको शिव अभिनव सत्य के साथ-साथ अनिल रस्तोगी और चंदन आनंद नजर आने वाले हैं। दोस्तों, मात्र ₹2.5 करोड़ के बजट से बनने वाली दोस्तों इस फिल्म को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 7 अगस्त को रिलीज़ किया गया था। लेकिन दोस्तों, अपने पहले हफ्ते में इस फिल्म को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर उस तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया, जिस तरह का इस फिल्म के मेकर्स ने एक्सपेक्ट किया था। फिल्म ने दोस्तों, अपने पहले हफ्ते में मात्र ₹1 करोड़ 8 लाख कमाए। लेकिन दोस्तों, अपने दूसरे हफ्ते में 'आवारापन 2' रिलीज़ होने के बाद इस फिल्म के कलेक्शंस कम हो गए और इस फिल्म ने मात्र ₹40 लाख कमाए। लेकिन दोस्तों, अपने तीसरे हफ्ते में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जो सरप्राइज कर रही है ना, उसने सभी को हैरान कर दिया है।

जी हां दोस्तों, आप सभी को बताते चलें कि अपने तीसरे वीकेंड में ही इस फिल्म के जो कलेक्शंस हैं, वो 3 करोड़ 15 लाख से ज्यादा के रहे। जबकि दोस्तों, यह फिल्म अपने वीक डेज में वीकेंड से भी ज्यादा अच्छी कमाई करने में कामयाब रही है। फिल्म का दोस्तों, अपने तीसरे वीक का जो टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है, वो आज को मिलाकर ₹11 करोड़ के आंकड़े को छू रहा है, और इसी के साथ दोस्तों इस फिल्म का टोटल ऑल इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन ₹12 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। यह फिल्म इंडियन ग्रॉस बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ 60 लाख कमा चुकी है। जबकि दोस्तों, इस फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जो कलेक्शन है, वह ऑलरेडी ₹15 करोड़ के आंकड़ों को पार कर चुका है। दोस्तों, बताते चलें आपको कि 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर ऑलरेडी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है।

बात की जाए यहां पर 'आवारापन 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस के बारे में। तो दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पिछले हफ्ते ही रिलीज़ किया गया था। जहां पर इस फिल्म को ऑडियंस की तरफ से अपने पहले ही दिन शानदार रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आया। 'बंटवारा 1947' से मिलने वाले टफ कॉम्पिटिशन के बावजूद भी, इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ 40 लाख की ओपनिंग लेकर रोमांटिक फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। लेकिन अगर बात की जाए यहां पर इस फिल्म के अब तक के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस के बारे में, तो दोस्तों तीन दिनों में ₹84 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के बाद इमरान हाशमी की इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ₹17 करोड़ 63 लाख कमा लिए थे।

लेकिन अगर बात की जाए यहां पर इस फिल्म के दूसरे हफ्ते के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस के बारे में, तो दोस्तों बताते चलें आपको कि 'आवारापन 2' ने अपने दूसरे हफ्ते में भी ऑडियंस का दिल जीता है। 'टॉक्सिक' के आने के पहले दोस्तों, इस फिल्म के जो कलेक्शंस थे, उसमें कंटिन्यू ग्रोथ देखने को मिली है, और इस फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में भी इंडियन नेट बॉक्स ऑफिस पर जहां ₹24 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जबकि दोस्तों वीक डेज में भी यह फिल्म अच्छा होल्ड करती हुई नज़र आ रही है। 'टॉक्सिक' की वजह से दोस्तों, इस फिल्म की स्क्रीन्स भले ही कम हो गईं, लेकिन दोस्तों इसके बावजूद भी इस फिल्म ने कल अपने 13वें दिन ₹1 करोड़ कमाए। जबकि दोस्तों, यह फिल्म आज अपने 14वें दिन ₹1 करोड़ 30 लाख कमा रही है। ऐसे में दोस्तों, इस फिल्म का ऑल इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस पर जो कलेक्शन है, वो ₹150 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। जल्द ही दोस्तों, 'आवारापन 2' 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। दोस्तों, बताते चलें आपको कि 'आवारापन 2' को मात्र ₹40 करोड़ के बजट से बनाकर तैयार किया गया था। फिल्म को ऑल ओवर इंडिया में लगभग 3 से 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था। और दोस्तों, यह फिल्म अब तक अपने बजट की लगभग 40% से ज्यादा की रिकवरी कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है।

बात की जाए दोस्तों यहां पर अब फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' के बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन के बारे में। तो दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 'मिर्जापुर' सीरीज की फ्रेंचाइजी के ब्लॉकबस्टर रिस्पॉन्स के बाद अब इस फिल्म के मेकर्स 'मिर्जापुर' के ऊपर एक बड़ी मूवी लेकर आ रहे हैं, जो कि इस फिल्म के पहले सीजन से मिलती हुई कहानी होने वाली है। फिल्म में दोस्तों, आपको पंकज त्रिपाठी एक बार फिर से कालीन भैया के रोल में नजर आने वाले हैं। अली फजल गुड्डू पंडित के रोल में नजर आने वाले हैं। तो वहीं दोस्तों, दिव्येंदु शर्मा मुन्ना त्रिपाठी के रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा दोस्तों, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी और रसिका दुग्गल जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म में आपको नजर आएंगे। गुरमीत सिंह द्वारा बनाई गई दोस्तों, इस फिल्म को मात्र ₹70 करोड़ के बजट से बनाकर तैयार किया जा रहा है। जिसे कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ से पहले ही ब्लॉकबस्टर रिस्पॉन्स मिल चुका है।

फिल्म की रिकवरी दोस्तों, ऑलरेडी काफी अच्छी हो चुकी है। लेकिन दोस्तों, अब इस फिल्म के मेकर्स चाहते हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर ओपनिंग ले। 'मिर्जापुर' के ट्रेलर और इस फिल्म के प्रोमोज़ को देखने के बाद यह कंफर्म है दोस्तों, कि यह फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस साल बॉलीवुड की वन ऑफ द टॉप ओपनर बनने वाली है और फिल्म को अपने पहले दिन 15 से ₹20 करोड़ के बीच की ओपनिंग ऑल इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस पर लगने वाली है। 'मिर्जापुर' की फ्रेंचाइजी को मिले हुए शानदार रिस्पॉन्स की वजह से अगर इस फिल्म को भी ऑडियंस की तरफ से रिस्पॉन्स अच्छा मिलता है, तो हो सकता है दोस्तों कि यह फिल्म ₹200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाए। आपको क्या लगता है दोस्तों, क्या 'मिर्जापुर द मूवी' ₹20 करोड़ तक की ओपनिंग ले पाएगी या नहीं?

बात की जाए दोस्तों यहां पर अब फिल्म 'टॉक्सिक' के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस के बारे में। तो दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अपने पहले ही दिन ऐतिहासिक ओपनिंग लेने के बाद रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को अपने दूसरे दिन भी ऑडियंस की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आया है। फिल्म के दोस्तों, आज भी 25 से 3000 टिकट प्रति घंटे बुक माय शो पर सेल हुए। जबकि दोस्तों, डिस्ट्रिक्ट पर भी इस फिल्म के 10 से 12,000 टिकट प्रति घंटे सेल होते हुए नजर आए। यही वजह है दोस्तों, कि 'टॉक्सिक' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर आज अपने दूसरे दिन इस साल की वन ऑफ द टॉप होल्डर बन रही है। और फिल्म के दोस्तों, आज अपने दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग जहां ₹27 करोड़ की थी, तो वहीं दोस्तों यह फिल्म हिंदी मार्केट में आज भी ₹30 करोड़ की शानदार कमाई कर रही है, जिससे कि इस फिल्म का हिंदी में ही टोटल दो दिनों का कलेक्शन ₹86 करोड़ का हो चुका होगा।

फिल्म का दोस्तों, साउथ लैंग्वेज से भी जो कलेक्शन है, वो आज अपने दूसरे दिन का लगभग ₹18 करोड़ के आंकड़े को पार कर रहा है, और इसी के साथ दोस्तों यह फिल्म आज अपने दूसरे दिन ₹48 करोड़ की नेट कमाई इंडिया बॉक्स ऑफिस पर कर रही है, जिसका ग्रॉस कलेक्शन ₹6 करोड़ 64 लाख का है। जबकि दोस्तों, यह फिल्म ओवरसीज मार्केट से भी लगभग ₹9 करोड़ कमा रही है। ऐसे में दोस्तों, यह फिल्म ₹65 करोड़ 64 लाख की कमाई दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कर रही है और दो ही दिनों में इस फिल्म के जो कलेक्शंस हैं, वो इंडियन बॉक्स ऑफिस और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ₹209 करोड़ के आंकड़े को छू चुके होंगे।

बताते चलें दोस्तों आपको कि फिल्म 'टॉक्सिक', जिसे कि ₹650 करोड़ के बजट से बनाकर तैयार किया गया है, यह फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ऑलरेडी एक सुपर ब्लॉकबस्टर ओपनिंग ले चुकी है। अगर दोस्तों, यह फिल्म अपने पांच दिनों के वीकेंड में इसी तरह की कमाई करती रही ना, तो यह कंफर्म है दोस्तों कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑलरेडी एक हिट फिल्म साबित होगी। आपको क्या लगता है दोस्तों, 'टॉक्सिक' अपने बजट की रिकवरी करते हुए ₹700 करोड़ की कमाई कर पाएगी या नहीं? हमें अपनी राय जरूर बताइएगा।