लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

Betul News - बैतूल में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार SUV दीवार से टकराई, 2 की मौत, 4 घायल

Betul News - जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तेज रफ्तार और बारिश के कारण फिसलन भरी सड़क पर हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रात करीब 12:30 बजे रणीपुर रोड पर हुई। SUV सारनी से बैतूल की ओर जा रही थी, तभी चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे एक मैरिज गार्डन की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार का एक हिस्सा टूट गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन तेज रफ्तार में था और बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी, जिससे ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख सका। CCTV फुटेज में भी SUV तेज गति से जाती हुई दिखाई दी है। 

Also Read - Power Bank होने के फायदे – हर स्मार्टफोन यूजर के लिए जरूरी गैजेट

इस हादसे में प्रफुल्ल थोके (25) और पुनीत ठाकरे (25) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक अर्जुन नगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, इस दुर्घटना में पप्पू मोहन (23), प्रजापति राजू (26), अभिषेक (26) और संगम (14) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, SUV संभवतः किसी सरकारी काम से जुड़ी हुई थी। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और वाहन व ड्राइवर की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में सावधानी से वाहन चलाएं और तेज रफ्तार से बचें, क्योंकि गीली सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ जाता है।