whatsapp का डार्क मोड़ फीचर्स हुआ लांच ऐसे करें अपने फोन में सेटिंग्स
दिल्ली - वॉट्सएप एक बहुत पॉपुलर मैसेंजिंग एप है वॉट्सएप अपने यूजर को एक अच्छा एक्सपीरिएंस देने के लिए वॉट्सएप के फीचर्स की लिस्ट में नए नए अपडेट को शामिल कर रहा है वॉट्सएप ने हाल ही में फिंगर प्रिंट फीचर को वॉट्सएप में शामिल किया है जिसके बाद ये कहा भी जा रहा था कि जल्द ही वॉट्सएप में डार्क मोड़ फीचर को शामिल किया जा सकता है अभी वॉट्सएप ने यह फीचर्स एंड्रॉयड के बिटा वर्जन के प्लेटफार्म पर इसे लॉन्च कर दिया गया है जल्द ही यह एंड्रॉयड यूजर के लिए भी उपलब्ध कराया जा सकता है। इस फीचर की खास बात ये है कि इसके एक्टिवेट होने के बाद व्हाट्सएप का बैकग्राउंड का रंग पूरी तरह डार्क ग्रीन हो जाएगा। यूजर्स इस फीचर को एप के थीम सेक्शन में जाकर एक्टिवेट कर सकेंगे। वैसे कंपनी ने इस फीचर के लांच के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है लेकिन यूजर्स के फोन में इस फीचर ने काम करना शुरू कर दिया है।