श्री कृष्ण जन्म की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, झूमते हुए नजर आए भक्त श्रद्धालु खबर मुलताई से
श्री कृष्ण जन्म की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, झूमते हुए नजर आए भक्त श्रद्धालु खबर मुलताई ( multai ) से विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रमंडल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा पुराण के अवसर पर आज पंडितजी बाल मुकुंद जी महाराज एवं पंडित जी अभिषेक जी महाराज। नरसिंहपुर वाले के मुखारविंद से कृष्ण जन्म की सुंदर कथा सुनाई गई और अद्भुत कृष्ण जन्म की झांकी निकाली गयी, जो की उपस्थित भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी, जिसमें सभी महिलाएं व पुरुष भजनों पर झूमते हुए दिखाई दिए। ग्राम परमंडल निवासी श्रीकांत शर्मा ने बताया कि ग्राम परमंडल में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें आठ सुन्दर कृष्ण जन्म की झांकी सजाई गई। जो कि मुख्य आकर्षण का केंद्र रही श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। कथा में कथा सुनने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर भक्त झूमते गाते नाचते हुए नजर आए।