Betul News : सोनाघाटी रेलवे गेट पटरी पर खड़ी लड़की को ऑटो चालक ने बचाया देखे वीडियो
Betul news : बैतूल के सोनाघाटी रेलवे गेट की है जंहा सुपरफ़ास्ट ट्रेन आने वाली थी और गेट बंद था इसी दौरान एक युवती जिसने मुहं पर कपड़ा बांधकर रेलवे गेट के अंदर जाकर खड़ी हो गई इस दौरान बहुत से लोग रेलवे गेट पर खड़े हुए थे | पहले तो ऑटो वाले को लगा कि युवती गेट के अंदर खड़ी हुई है और वह ट्रेन जाने के बाद पैदल रेलवे गेट पार कर लेगी लेकिन उसी वक्त तेज रफ्तार ट्रेन हॉर्न बजाते हुए रेलवे गेट पँहुच रही थी और युवती आत्महत्या करने के लिए दौड़ती हुई रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने खड़ी हो गई | इसी दौरान रेलवे गेट पर खड़े ऑटो चालक ने साहस दिखाकर दौड़ा और युवती को ट्रेन के सामने से खींच लिया जिससे युवती की जान बच गई | और कुछ ही सेकंड बाद तेज रफ्तार ट्रेन गुजर गई ऑटो चालक ने युवती को पकड़कर रेलवे गेटमैन के हवाले कर दिया इस दौरान युवती बहुत जोर जोर से रोने लगी थी लोगों ने युवती को समझाइश दी और युवती के परिजनों को फोन लगाकर सूचना दी तब परिजनों ने मौके पर पंहुचकर युवती को अपने साथ ले गए।