तेजस्वी एस. नायक का तबादला, राकेश सिंह होंगे बैतूल के नए कलेक्टर 21 फरवरी को जारी हुए लिस्ट
बैतूल - 21 फरवरी को जारी हुई छह अधिकारियों के तबादला की सूची में बैतूल कलेक्टर तेजस एस नायक को उपसचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया। इनकी जगह बैतूल कलेक्टर के पद पर अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल से राकेश सिंह को बैतूल का कलेक्टर बनाया गया। तेजस्वी नायक को उपसचिव बनाया गया है उल्लेखनीय है कि तेजस्वी नायक को 13 जून 2019 को बैतूल कलेक्टर बनाया गया था। आठ माह तक बैतूल में कलेक्टर रहने के बाद उनका तबादला कर दिया है