आधी हुई Elon Musk की दौलत, दूसरे स्थान के लिए हो सकती है Gautam Adani से टक्कर…
Elon Musk: टेस्ला के सीईओ और ट्विटर के नए बॉस एलोन मस्क की संपत्ति में भारी गिरावट के कारण दुनिया के अमीरों की सूची में उनकी स्थिति कमजोर होती जा रही है। इसी वजह से हाल ही में मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स की जगह से खिसककर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 2022 की शुरुआत से, एलन मस्क की संपत्ति लगभग आधी होकर 139 बिलियन डॉलर हो गई है और उन्हें इस साल कुल 132 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। वहीं, माना जा रहा है कि दूसरे स्थान के लिए एलन मस्क और भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडानी के बीच मुकाबला शुरू हो सकता है। मस्क और अडानी के बीच की खाई कम होती जा रही है लक्ज़री सामान बनाने वाली कंपनी LMVH के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में 159 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। इसके बाद नाम आता है टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क का, जिनके पास 139 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं, गौतम अडानी के पास 110 अरब डॉलर की संपत्ति है। कुछ समय पहले अडानी और मस्क के बीच यह अंतर 60 अरब डॉलर से ज्यादा का था। वहीं, अब यह अंतर ...