अश्लील हरकत करने वाले एक सिरफिरे युवक को सबक सिखाने के लिए ग्रामीणों ने उसके अंडरवियर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र में महिलाओं के सामने अश्लील हरकत करने वाले एक सिरफिरे युवक को सबक सिखाने के लिए ग्रामीणों ने उसके अंडरवियर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे उसका प्राइवेट पार्ट 20 फीसदी तक जल गया। उसे इलाज के लिए चिचोली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस भी दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश के बैतूल में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले सिरफिरे युवक के अंडरवियर में पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। युवक समझाने के बावजूद भी नहीं मान रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 324 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानें पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार काजली निवासी दीपचंद के पिता सहबलाल ने बताया कि वह गांव की एक दुकान पर बेंच पर लेटा हुआ था। इसी दौरान दुकान संचालक व एक अन्य ने उसे पकड़ लिया, उसका अंडरवियर उतारकर उसके शरीर के निचले हिस्से पर जबरन पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दोनों आग लगाकर फरार हो गए। पीड़ित युवक को उसकी पत्नी और परिजन 100 डायल की म...