संदेश

जुलाई, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बेतुल जिले में हुई झमाझम बारिश , फसलों को राहत

चित्र
बेतुल जिले में हुई झमाझम बारिश , फसलों को राहत बैतूल- पिछले कई दिनों से बारिश की बेरूखी ने किसानों सहित आमजन की चिंताएं बढ़ा दी थी। बारिश को लेकर जहां पूजन पाठ के दौर चल रहे है। तो वही अनोखे टोटकों को भी बड़े पैमाने पर अंजाम दिया जा रहा है । - गुरूवार का दिन किसानों और लोगो के लिए राहत भरा रहा। जहां दोपहर के बाद अचानक · मौसम ने करवट बदली। तेज हवाओं के साथ बारिश होनी भी शुरू हो गई । बैतूल शहर में हांलाकि रिमइिम बारिश होती रही। लेकिन जिला मुख्यालय के आस-पास स्थित क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने के बाद फसलों को राहत भी मिली है। इधर जोरदार बारिश होने के चलते नेशनल हाईवे स्थित सूखी और धार नदी भी उफान पर आ गई और लगभग 3 घंटे तक पुल के ऊपर से पानी गुजरने के चलते हाईवे के दोनो तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाईने |लग गई। इस दौरान मरीज लेकर भोपाल जा रही एम्बुलेंस भी रोकनी पड़ी। बेतुल सहित कई गांव में बरसे बादल बैतूल बाजार,मिलानपुर, कल्याणपुर, खंडारा खेड़ली, बरसाली, शाहपुर, भौंरा, नीमपानी, बरेठा, देस...

बहुत दिन बाद पकड़ में आई...

चित्र
बहुत दिन बाद पकड़ में आई... थोड़ी सी खुशी... तो पूछा ? कहाँ रहती हो आजकल.... ? ज्यादा मिलती नहीं..? "यही तो हूँ" जवाब मिला। बहुत भाव खाती हो खुशी ?.. कुछ सीखो अपनी बहन से... हर दूसरे दिन आती है हमसे मिलने..  "परेशानी"। आती तो मैं भी हूं... पर आप ध्यान नही देते। "अच्छा"...? शिकायत होंठो पे थी कि..... उसने टोक दिया बीच में. मैं रहती हूँ..… कभी आपकी बच्चे की किलकारियो में, कभी रास्ते मे मिल जाती हूँ .. एक दोस्त के रूप में, कभी ... एक अच्छी फिल्म देखने में, कभी... गुम कर मिली हुई किसी चीज़ में, कभी... घरवालों की परवाह में, कभी ... मानसून की पहली बारिश में, कभी... कोई गाना सुनने में, दरअसल... थोड़ा थोड़ा बाँट देती हूँ, खुद को छोटे छोटे पलों में.... उनके अहसासों में।     लगता है चश्मे का नंबर बढ़ गया है आपका...! सिर्फ बड़ी चीज़ो में ही ढूंढते हो मुझे.....!!! खैर... अब तो पता मालूम हो गया ना मेरा...? ढूंढ लेना मुझे आसानी से अब ...

आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ ऑनलाइन लिंक कैसे करें? एसएमएस के जरिए

चित्र
आयकर विभाग में हाल ही में पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए एसएमएस सुविधा प्रदान की है ।जिससे पैन कार्ड के यूजर्स अपने आधारकार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक कर पाएंगे। आधार कार्ड की आनिवर्यता के पश्चात आधार को यूजर्स की पहचान के तौर पर देखा जाता है ।आयकर विभाग ने पेन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए एसएमएस सुविधा अभी हाल ही में जारी की है ,पहले यह कार्य आयकर विभाग की वेबसाइट पर होता था । परन्तु अब एसएमएस के जरिए पैनकार्ड से आधार कार्ड को लिंक कराना और भी आसान हो गया है। विभाग ने करदाताओं से एसएमएस-आधारित सुविधा का उपयोग करके अपने आधार को अपने पैन से जोड़ने का आग्रह किया है। अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 पर एसएमएस भेजें। निम्नलिखित प्रारूप में: UIDPAN <SPACE> <12 अंकों का आधार> <स्पेस> <10 अंकों का पैन> उदाहरण : UIDPAN  123456789123 AKPLM2124M

आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2019: सीबीटी 1 परीक्षा तिथि अपडेट, परीक्षा केंद्र, पैटर्न और अन्य विवरण - आरआरबी रेलवे

चित्र
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आरआरबी एनटीपीसी 2019 के प्रथम स्टेज कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने का अनुमान है। एनटीपीसी 2019 की परीक्षा की संभावित तिथि अगस्त से सितंबर है। आरआरबी भोपाल के द्वारा जल्द ही परीक्षा तिथि व परीक्षा केंद्रों की घोषणा की जा सकती है इसके साथ ही साथ आप परीक्षा के 4 दिन पूर्व अपना एडमिट कार्ड आरआरबी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। परंतु इसके पूर्व ही आपको आरआरबी की वेबसाइट द्वारा परीक्षा शहर के बारे में सूचित कर दिया जाएगा। हमारी ओर से सभी विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं।

मध्य प्रदेश का इतिहास तथ्य एवं रोचक जानकारी

चित्र
मध्य प्रदेश मध्य भारत का बहुत ही सुंदर राज्य है मध्य प्रदेश भारत की केंद्र में स्थित होने के कारण पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। यहां हिंदू ,बौद्ध ,जैन, धर्मो के धरोहर । प्रदेश का प्राकृतिक सौंदर्य बहुत अनूठा है। मध्यप्रदेश में विंध्य और सतपुड़ा पर्वतों की अद्भुत श्रंखला है, जो इसे और भी खूबसूरत बनाती है। मुख्य नदी प्रणाली में हो नर्मदा और ताप्ती है जो अविरल पूर्व की ओर प्रवाहित हो रही है, इसके साथ ही यहां चंबल, बेतवा, सोना महानदी पश्चिम की ओर प्रवाहित हो रही है।           म  प्र  का इतिहास तथ्य एवं रोचक जानकारी मध्य प्रदेश रीति-रिवाजों एवं मान्यताओं का प्रदेश है, और इसी रीति रिवाजों एवं मान्यताओं ने त्योहारों एवं मेलो को आपस में जो डा हैं। भोजपुर खजुराहो पचमढ़ी एवं उज्जैन आदि इतिहासिक दार्शनिक स्थल है। झाबुआ में भगोरिया नृत्य और खजुराहो में वार्षिक उत्सव पर्यटकों के लिए यादगार लम्हा है। मध्यप्रदेश में एक प्रसिद्ध शहर उज्जैन है जो दुनिया भर में विख्यात है यहां बाबा महाकाल विराजते हैं। हर 20 साल में यहां एक बार कुंभ मेला लगत...

चंद्रयान -2 की सफलता पर भारत ही नहीं, पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं।

चित्र
चंद्रयान -2 भारत के लिए दूसरा सबसे महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन है |  इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारी भरकम मशीनों जियोसिन्क्रोनस इलेक्ट्रॉनिक्स लॉन्च व्हीकल-मार्क 3 (GSLV Mk-III) से लॉन्च किया गया |  पहले यह प्रक्षेपण 15 जुलाई की तड़के दो बजकर 51 मिनट पर प्रस्तावित था। चन्द्रयान 1 की कामियाबी के बाद अब मिशन चंद्रायन 2 के माध्यम से भारत इतिहास रचने को तैयार है।  वर्षों इंतजार के बाद आखिर वो घडी आ ही गयी जब भारत का अंतरिक्ष क्राफ्ट फ़ोन के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने को तैयार है।  मिशन चन्द्रयान 2 का काउंटडाउन रविवार सुबह 6:51 बजे से शुरू हो गया है जो 20 घण्टे चलेगा।  सोमवार 15 जुलाई की रात 02:15 बजे चन्द्रयान 2 स्पेस क्राफ्ट की लॉन्चिंग होगी।  यह तारीख इस महान मिशन के लिए एक यादगार तारीख बन जाएगी चंद्रयान चंद्रयान -2 का बजट 978 करोड़ रुपये है और इसका मकसद भारत को चंद्रमा की सतह पर उतरने और उस पर चलने वाले देशों में शामिल करना है।  इसरो इतिहास रचने को तैयार है |  पूरा देश उन्हें शुभकामनाएँ भेज रहा है |  सारा देश इसके लिए उत...

पूरी दुनिया जानती है मोदी कभी ऐसा नहीं करेंगे

चित्र
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच समझौताता की पेशकश की है।  डोनाल्ड ट्रम्प ने यह भी कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उन्हें कश्मीर मुद्दे पर नर्सिंगता के लिए प्रस्ताव दिया था।  डोनाल्ड ट्रम्प के इस दावे पर डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद ब्रैड शेरमैन ने कहा कि सभी जानते हैं कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी इस तरह की बात नहीं करेंगे।  डोनाल्ड ट्रम्प का यह कथन गलत और शर्मनाक है। Donald Trump's अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (डोनाल्ड ट्रम्प) के कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच 'समझौता' वाले बयान को भारत खारिज कर दिया गया है।  ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग ट्रंप को झूठा बोल रहे हैं।  साथ ही उन पर मीम्स भी बन रहे हैं।  हालाँकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब ट्रम्प ने झूठ बोला हो या गुमराह करने वाला दावा किया हो।  ट्रम्प कई बार झूठ बोल चुके हैं और उन्होंने कई बार गुमराह करने वाले दावे किए हैं।  ट्रम्प की झूठ की पोल कई बार अमेरिका के ही कागज ने खोली है।  अमेरिकी पत्र वाशिंगटन ...

मौसम विभाग का अलर्ट मध्य प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है गरज के साथ भारी वर्षा

चित्र
मौसम विभाग का अलर्ट मध्य प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है गरज के साथ भारी वर्षा ,मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, देवास, मंदसौर, आगर, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, अनूपपुर, शहड़ोल आदि जिलों में भारी बारिश की आशंका भी जताई है। weather report Madhya Pradesh मौसम विभाग ने गरज चमक के दौरान बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग ने एडवायजरी जारी की है। जिसमें लोगों से बारिश के दौरान घर में रहने और पेड़ के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है। राज्य के भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, गुना, टीकमगढ़ और सागर में 24 और 25 जुलाई को मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मानसून की अक्षीय रेखा उत्तरी मध्य प्रदेश के पास आएगी जिससे 24 जुलाई से यहां एक बार फिर से मॉनसूनी वर्षा देखने को मिल सकती है। इस दौरान राज्य के उत्तरी और मध्य जिलों में म...

लग सकता है पब जी मोबाइल पर बेन !

चित्र
मध्यप्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आरक्षण के अलावा पब जी मोबाइल पर बैन लगाने का मुद्दा भी जोरों शोरों के साथ उठा। इसके पहले भी गेम पर बेन लगाने का मुद्दा पहले भी उठ चुका है। आपको बता दें कि, लोगों में ‘पबजी गेम’ का क्रेज कितनी तेजी से बढ़ रहा है इसका अंदाजा़ इस बात से ही लगाया जा सकता है कि, लॉच होने के चंद ही दिनों में इस गेम को गूगल प्लेस्टोर पर 50 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था।  गेम के कई तरह के हाईटेक फीचर हैं जिसमें अट्रैक्टिव ग्राफिक्स के साथ-साथ मोशन सेंसरिंग टेक्नोलॉजी और पावरफुल साउंड का इस्तेमाल किया गया है जो बच्चों को अपनी ओर काफी तेज़ी से आकर्षित कर रहा है। लड़कियों से ज्यादा ये गेम लड़के खेलना पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह एक एक्शन गेम है, जिसमें मारधाड़ और कूदफांद काफी ज्यादा है। Pubg Mobile बीजेपी विधायक डॉ सीतासरण शर्मा ने प्रमोशन में आरक्षण का मुद्दा उठाया वही शून्यकाल के दौरान विधायक शैलेंद्र जैन ने युवाओं और बच्चों में पबजी की लत लगने का मुद्दा उठाया । उन्होंने कहा कि इससे आत्महत्या की ओर रुझान बढ़ रहा है। राज्य में इस ग...

लंबे समय के बाद मध्यप्रदेश में बरसे बादल- भोपाल

चित्र
लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार बादलों ने अपना रुख मध्य प्रदेश की ओर कर ही लिया जिससे किसानों को थोड़ी राहत मिली है। रविवार को दिन में कहीं कहीं तो कुछ इलाकों में शाम को तेज आंधी के साथ बारिश हुई| बारिश एक तरफ किसानों के लिए वरदान साबित हुई है तो वहीं दूसरी ओर लोगों को बारिश के कारण मुसीबतों का सामना भी करना पड़ा है इसी प्रकार यह घटना  रतलाम जिले के ग्राम हतनारा में बिजली गिरने से राधाबाई पति पवन पाटीदार निवासी ग्राम हतनारा की मौत हो गई। राधाबाई दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सास सीताबाई के साथ खेत पर काम कर रही थी। तभी राधाबाई पर बिजली गिरी, जिससे वह अचैत हो गई। जिला अस्पताल लाने पर उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित किया। वहीं जैन तीर्थ नागेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर परिसर में भी बिजली गिरी। इससे पेड़ों पर बैठे अनेक पक्षियों की मौत हो गई। हो सकती है तेज बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले दिनों दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ था। इस सिस्टम के असर से मप्र के अनेक स्थानों पर दो-तीन दिन तक अच्छी बारिश हुई। इस सिस्टम के आगे बढ़कर मप्र में थमने की उम्मीद थी, लेकिन यह ...

सापना डेम बैतूल मध्यप्रदेश,दृश्य एवम् सुंदर विवरण।

चित्र
सापना डेम ( Sapna Dam )  हमारे सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाओं में बसे बैतूल ज़िले में बना बहुत ही सुन्दर डेम है । यह डेम बेतुल से मुल्ताई मार्ग पर ग्राम सोहागपुर के पास में है।लोग अक्सर यहां पर घूमने के लिए आते है,यह पूरे बेतुल सबसे अच्छी जगह है और आप यहां से एक शानदार दृश्य देख सकते हैं और प्रकृति के निर्माण का आनंद ले सकते हैं। Sapna Dam  का इति हास डेम के इतिहास में जाए तो ये डेम सन् 1956 में बनकर तैयार हुआ था। यह डेम लगभग 44.75 sq.km  में फैला हुआ है। जिसकी capacity  16903 Th Cum है। इस डेम से बेतुल जिले की लगभग 60% जल की आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है। डेम से एक नहर भी जुड़ी हुईं है जिससे छोड़ा गया पानी बेतुल शहर के आस पास के किसानों के लिए एक वरदान साबित हुआ है बेतुल जिले के आस पास के किसान लगभग इसी नहर के पानी के ऊपर आश्रित है।नहर सापना डेम से निकलकर आस पास के गांवों की पानी की पूर्ति करते हुए बेतुल की ओर जाती है। सापना का दृश्य एवं वादियां Sapna Dam का दृश्य बहुत ही सुन्दर दिखाई पड़ता है इसके आस पास पर्वत एव...